Loading...

गोबिंद सागर झील में इस दिन से ट्रायल पर चलेंगे मोटर बोट-शिकारे…..

PARUL • 23 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में पर्यटकों के लिए 25 दिसंबर से ट्रायल बेस पर पैडल बोट, शिकारा और मोटर बोट चलाई जाएगी। लाइफ जैकेट और सुरक्षा उपकरणों के साथ गोबिंद सागर झील में ट्रायल के तौर पर 15 दिन तक अलग-अलग बोट चलाई जाएंगी।

गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि ट्रायल सफल रहने और पर्यटकों के रूझान को देखते हुए झील में बड़े स्तर पर पर्यटन गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

पर्यटन विभाग ने मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल से लुहणू तक गोबिंद सागर झील को पर्यटन गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया है। वहीं पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Related Topics: