लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गोबिंद सागर झील में डूबने से युवक की मौत, शादी समारोह में आया था सचिन ….

SAPNA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 9:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत टाली के ज्योरीपत्तन घाट पर एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया। इस दौरान युवक जैसे ही नहाने के लिए गोबिंद सागर झील में उतरा तो वह पानी में डूब गया। पानी में डूबने के बाद से ही युवक लापता चल रहा है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी अनुसार 24 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी गांव पट्टा डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर पेशे से जेसीबी ऑपरेटर था। सचिन कुमार बीते रोज़ टाली पंचायत के टिक्कर गांव में शादी समारोह में आया हुआ था। यहाँ वह गोबिंद सागर झील में नहाने के लिए उतर गया। लेकिन काफी देर तक भी जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो अन्य साथियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया परंतु बीती देर शाम तक भी युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। वही आज बुधवार को गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया है जो कि झील में सर्च अभियान चलाए हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]