Loading...

गोली लगने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत

By PARUL Published: 25 Jan 2024, 11:27 AM | Updated: 25 Jan 2024, 11:27 AM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन के अर्की क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मयंक पुत्र राजेंद्र निवासी समोती (सुजैला) ग्राम पंचायत चम्यावल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मयंक शाम करीब 6:00 बजे अपनी मकान की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत पर रखी टोपीदार बंदूक अचानक ही मयंक पर चल पड़ी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए अर्की अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएसपी संदीप शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।