Loading...

गोशाला की आड़ में चल रहा था ये अवैध धंधा, दंपति पर केस

PARUL • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर में राजगढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत एक पशुशाला से पुलिस ने देसी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दंपति के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी पझौता की टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ओमप्रकाश व उसकी पत्नी रोशनी देवी निवासी शमौण (भाल कवाल) तहसील राजगढ़ के कब्जे से इनकी पशुशाला में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई देसी शराब की कुल 130 पेटियां (1560 बोतल) बरामद की।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ओम प्रकाश व रोशनी देवी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

यहां भी पकड़ी शराब
वहीं पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने गश्त के दौरान खाबडा बाइफ्रिकेशन सड़क पर बलबीर सिंह निवासी गांव किला क्लां, नैनाटिक्कर के कब्जे से 12 बोतलें देशी शराब पकड़ी है।

इसके साथ साथ पुलिस थाना पच्छाद की एक अन्य टीम ने नारग के समीप रिंकू निवासी गावं चाकला, नारग, तहसील पच्छाद के कब्जे से भी 12 बोतलें देसी शराब बरामद की है। इन दोनों मामलों में भी पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।