Loading...

गोशाला से देसी शराब की 60 बोतलें बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के बरमाणा पुलिस थाना की टीम ने गोशाला से देसी शराब की 60 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान हेमराज निवासी गांव डिव हवाणी, डाकघर धार टटोह बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हेमराज की गोशाला में दबिश दी। इस दौरान उसकी गोशाला से 60 बोतलें बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।