लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गौशाला में आग लगने से घास व तूड़ी जलकर हुई राख, बाल-बाल बचे मवेशी

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 11:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के विकास खंड बिझड़ी की पंचायत साठवीं में अचानक एक गौशाला में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते अंदर बंधे मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार की गौशाला में अचानक आग लग गई। जब आग सूखी घास में लगी तो गांव के एक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर परिवार को इसकी सूचना दी और अंदर बंधे मवेशियों को तुरंत बाहर निकाला। इस अग्निकांड में गौशाला के अंदर रखा सारा घास जलकर राख हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। उधर, तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर संबंधित पटवारी को भेजा जाएगा और नुक्सान का आंकलन करवाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]