HNN / सोलन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा कृषि, पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। वीरेन्द्र कंवर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत क्षेत्र के हिन्नर समूह के लिए 1.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ग्रामीण हाट की आधारशिला रखी। उन्होंने 1.17 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली नोहरा-कुरगल टकराना उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया। इस योजना से 06 गांव के 1300 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने ग्राम पंचायत रेहडा में 33 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पंचायत भवन की आधारशिला भी रखी। कृषि मंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए सभी को मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। इनके माध्यम से हम अपनी सभ्यता को संजोकर युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से अवगत करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास अपनी सभ्यता व संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक यशावत पहुंचाना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कंवर ने कहा कि ग्रामीण हाट के निर्मित होने से स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेहतर मूल्य पर विक्रय करने का स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों की आर्थिकी में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने जन-जन को लाभान्वित करने के लिए नवीन योजनाएं आरम्भ की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





