Loading...

ग्रीनको कंपनी ने आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ₹1.35 करोड़ का चेक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Dec 2024 • 1 Min Read

आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार ने घोषित की वित्तीय मदद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ग्रीनको कंपनी के महाप्रबंधक अनूप बन्याल ने शिमला जिला के समेज क्षेत्र में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए ₹1.35 करोड़ का चेक भेंट किया। यह धनराशि इस वर्ष मानसून के दौरान आई विनाशकारी आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उपयोग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए ग्रीनको कंपनी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन 32 परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें ₹2-2 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले 33 परिवारों को भी ₹2-2 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा, जिन पांच परिवारों के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें ₹1-1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित परिवारों के जीवन को पुनः संवारने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने ग्रीनको कंपनी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य संगठनों के लिए प्रेरणादायक बताया।