घण्डालवीं, डंगार और बरमाणा समेत 14 वार्डों का अंतिम परिसीमन अधिसूचित

By Shailesh Saini Published: 3 Mar 2026, 9:59 PM | Updated: 3 Mar 2026, 9:59 PM 1 min read

भपराल से कोटखास तक पंचायतों का नया बंटवारा, इसी आधार पर होंगे जिला परिषद चुनाव

बिलासपुर।

जिला बिलासपुर में जिला परिषद वार्डों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन अधिसूचित कर दिया गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9(5) के तहत यह अधिसूचना जारी की है।

उपायुक्त ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को प्रारूप प्रकाशित कर 27 फरवरी 2026 तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद निदेशक एवं विशेष सचिव (पंचायती राज) के निर्देशों की अनुपालना में अंतिम अधिसूचना जारी की गई है।

जिला परिषद बिलासपुर में कुल 14 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।वार्ड संख्या 1 घण्डालवीं में भपराल, लन्जता, कोट, हटवाड़, देहरा-हटवाड़, बम्म, पन्तेहड़ा, घण्डालवी, मरहाणा, कुठेड़ा-मरहाणा, सलाओं-उपरली और हम्बोट पंचायतें शामिल हैं।वार्ड संख्या 2 डंगार में लैहड़ी-सरेल, बरोटा डंगार, पडयालग, गतवाड़, गाहर, दधोल, सेउ, तडौन, कसारू और भराड़ी पंचायतें सम्मिलित हैं।

वार्ड संख्या 3 कुठेडा में मैहरी-काथला, लद्दा, तलवाड़ा, पटेर, कुठेडा, मोरसिंघी, दाबला, कोठी, तियूनखास, भुल्सवायें और तल्याणा पंचायतें शामिल हैं।वार्ड संख्या 4 ननावां में हवाण, कुहमझवाड़, सरयूनखास, ननावां, मल्यावर, रोहिण, बल्हचुराणी, हरलोग, घुमारवीं, दकड़ी लुहारवीं, पट्टा और बाड़ी मंझेडवा पंचायतें सम्मिलित की गई हैं।

वार्ड संख्या 5 बड़गांव में बरठी, मोही, पपलाह, पलासला, करलोटी, कपाहड़ा, छत, सण्डयार, कोटलूब्राह्मणां, सुन्हाणी, डूहक, बड़गांव और बलोह पंचायतें शामिल हैं।वार्ड संख्या 6 रोहल में डाहड, रोहल, गालियां, बैहना-ब्राह्मणां, बाला, झण्डूता, बलघाड़, मलांगण, घण्डीर, बल्हसीणा, दसलेहड़ा और झबोला पंचायतें रखी गई हैं।

वार्ड संख्या 7 जेजवीं में नघ्यार, बड़गांव-ग्लू, कोसरियां, घराण, सनीहरा, भड़ोलीकलां, कुलज्यार, कलोल, डूडियां, मलराओं, जेजवीं, पपलोआ, सलवाड़ और धणी पंचायतें शामिल हैं।वार्ड संख्या 8 बैहना जट्टा में समोह, विजयपुर, निहाण, गेहड़वीं, जांगला, नखलेहड़ डमली, बडोल, बैहना-जट्टा, हीरापुर, औहर, बैरीमियां और दाड़ी-भाड़ी पंचायतें सम्मिलित हैं।

वार्ड संख्या 9 बामटा में अमरपुर, पनोल, बकरोआ, अवारी खलीण, फटोह पनोह, कन्दरौर, बेनला-ब्राह्मणां, निचली-भटेड, चांदपुर, बल्ह-बलवाणा, कुड्डी, बामटा और ओयल पंचायतें शामिल हैं।

वार्ड संख्या 10 बरमाणा में बरमाणा, पंजगाई, हरनोड़ा, धौणकोठी, जमथल, धार-टटोह, सोलग-जुरासी, दरोबड़, दयोली, बिनौला, नोग, बैरी रजादियां और सिहड़ा पंचायतें रखी गई हैं।वार्ड संख्या 11 नम्होल में सुई-सुरहाड़, दिगथली, डोबा, रानीकोटला, भोली, साई-खारसी, सोलधा, छकोह, मलोखर, सिकरोहा, पंजैल-खुर्द, नम्होल और घ्याल पंचायतें शामिल हैं।

वार्ड संख्या 12 जुखाला में कोटला, निहारखण-बासला, जुखाला, माकड़ी-मार्कंड, बंदला, रघुनाथपुरा, कोठीपुरा, राजपुरा, दयोथ, मैहथी, कल्लर, नौणी, स्योहला, छड़ोल और कचैली पंचायतें सम्मिलित की गई हैं।

वार्ड संख्या 13 स्वाहण में तनबौल, टाली, कुटैहला, री, स्वाहण, बैहल, मण्डयाली, नकराणा, टरवाड़ और कौंडावाला पंचायतें शामिल हैं।

वार्ड संख्या 14 कोटखास में धरोट, कोटखास, घवाण्डल, सलोआ, माकड़ी, भाखड़ा, रोडजामन, तरसूह, ग्वालथाई, लैहड़ी, दबट, मजारी, कौलावालां-टोबा, बस्सी और खरकड़ी पंचायतें सम्मिलित की गई हैं।

उपायुक्त ने बताया कि यह अंतिम प्रकाशन सर्वसाधारण की जानकारी हेतु अधिसूचित किया गया है तथा आगामी जिला परिषद चुनाव इसी परिसीमन के आधार पर संपन्न करवाए जाएंगे।

Tags: