Loading...

घरदा कैमिकल्स में मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर सात विद्यार्थियों का चयन

Ankita • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन घरदा कैमिकल्स में मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर हुआ हैं। कुलपति डॉ डी के वत्स ने इन विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यालय के आर्यन गुप्ता, रोहित सिंह, अर्पित नाग, शाश्वत शर्मा, करण गौतम, जतिन ठाकुर और सुश्री विशाखा बुटेल का चयन मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में हुआ हैं।

पिछले सप्ताह आयोजित कैंपस साक्षात्कार के दौरान, मेसर्स घरदा केमिकल्स प्राइवेट इंडिया लिमिटेड ने कृषि महाविद्यालय के इन सात छात्रों को एमडीओ के रूप में चुना है।