घरेलू विवाद से तंग आकर सतलुज नदी में कूदी महिला, प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने बचाई जान
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के झाकड़ी एसजेवीएन प्रोजैक्ट के समीप एक महिला घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने की मंशा से सतलुज नदी में कूद गई। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है क्योंकि समय रहते वहां प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने महिला को बचा लिया।
महिला का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बता दें महिला निरमंड कुल्लू के किदला गांव की रहने वाली है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने बताया कि वह घरेलू विवाद से तंग थी। जिसके चलते उसने यह बड़ा कदम उठाया। वहीं महिला का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, खबर की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा ने की है।