लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घरेलू सिलेंडर का प्रयोग करने पर वसूला जुर्माना

PRIYANKA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 4:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों आगजनी की घटनाएं निरंतर बढ़ती ही जा रही है। ज्यादातर आगजनी के मामले इन दिनों होटलों, ढाबों व घरों में पेश आ रहे है। वही , प्रशासन भी हाल ही में जिला के एक औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद से और सचेत हो गया है।

बता दें कि प्रशासन ने व्यापारिक संसाधनों का दुरुपयोग करने पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम अंब व फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर ने मुबारकपुर और अंब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि ज्यादातर ढाबों व होटलों में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए 6000 रूपये जुर्माना वसूल किया। बता दे कि अधिकारियों ने तकरीबन 8 लोग ऐसे पकड़े जो घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान ढाबा मालिकों को अंतिम चेतावनी भी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]