घर के समीप से अफीम के 423 पौधे जब्त, महिला के खिलाफ मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना के उपमंडल हरोली के दुलैहड़ गांव में पुलिस ने घर के समीप से अफीम के 423 पौधे जब्त किए है। पुलिस ने आरोपी महिला रेखा देवी पत्नी कुलविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, टाहलीवाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुलैहड़ गांव के वार्ड नंबर दो में एक घर के पास अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और पाया कि खेत में तैयार की गई क्यारियों में अफीम की खेती भी की गई है।
इस दौरान मौके से अफीम के 423 पौधे बरामद किए। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।