लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घर को ताला लगाकर काम से बाहर गई महिला, पीछे से मकान में लग गई आग

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 10:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदौड़ी में एक मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। आग की लपटों ने घर के एक कमरे में रखें सामान को जलाकर राख कर दिया। वही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पीड़ित परिवार को 11000 रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके साथ ही पुलिस घर में आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय सुनीता देवी पुत्री स्व. बचित्र सिंह निवासी वार्ड पांच गांव भदौड़ी अपने घर को ताला लगाकर निजी कार्य के चलते गई हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी बीच पीछे से मकान के एक कमरे में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब घर से धुआं उठता देखा तो वह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]