घर पर हुआ भारी भूस्खलन, हादसे में माता-पिता और बेटे की मौत

By Ankita Published: 9 Jul 2023, 11:30 AM | Updated: 9 Jul 2023, 11:35 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। प्रदेश में कई जगह भूस्खलन का सिलसिला जारी है। ताजा मामला राजधानी शिमला के कुमारसैन में उप तहसील कोटगढ़ की ग्राम पंचायत मधावनी के पानेवाली गांव का है।

बता दें यहां एक मकान पर भारी भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में माता पिता और बेटे की मृत्यु हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को मलबे के नीचे से निकाल लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोटगढ़ में एक घर में 5 लोग रह रहे थे। इस दौरान अचानक की मकान पर भूस्खलन हो गया। जिस कारण पांचों लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में जयचंद के बेटे अनिल (32) और उनकी पत्नी किरण और बेटे स्वपनिल की मौत हो गई। 11 साल का स्वपनिल माता पिता के साथ मलबे में दब गया था। जबकि जयचंद और उसकी पत्नी बीना देवी को हल्की चोटें आई है।

Tags: