Loading...

घर में कर रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर..

Ankita • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में थाना झंडूता पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक घर से 168 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस गश्त के दौरान गेहड़वी के जज्जर में एक व्यक्ति के अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी और आरोपी व्यक्ति के बाथरूम से 14 पेटियां देसी शराब बरामद की।

पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को शराब रखने का लाइसेंस पेश करने को कहा लेकिन आरोपी व्यक्ति कोई भी दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका।

आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी जज्जर डाकघर गेहड़वी तहसील झंडूता के रूप में हुई है। उधर, पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।