घर में कर रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी 50 पेटियां
HNN/ मंडी
जिला मंडी के धर्मपुर में पुलिस ने ग्राम पंचायत ब्रांग में एक घर से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ बबलू पुत्र राय सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम पंचायत ब्रांग में एक व्यक्ति अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे से 50 पेटियां देसी शराब ऊना नंबर-1 की बरामद की।
लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने मामले की पुष्टि की है।