Loading...

घर में कर रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर……

Ankita • 17 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान जुल्फान पुत्र अकबर अली निवासी एकता कलौनी रामपुरघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम रामपुर घाट के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान में शराब बेचने का अवैध कारोबार करता है।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर छानबीन शुरू की। इस दौरान एक कमरे में चारपाई के साथ रखी प्लास्टिक की केनी से 15 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।