घर में घुसकर युवक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना हरोली के तहत गोंदपुर जयचंद में एक युवक को उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही घर की खिड़कियों की तोड़ फोड़ की गई। मामले को लेकर युवक की मां ने टाहलीवाल पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कमला देवी निवासी गोंदपुर जयचंद ने बताया कि शुक्रवार रात को घर पर अकेली थी। इसी दौरान बेटे विशाल को ढूंढते हुए गढ़शंकर का गुरप्रीत अपने साथी के साथ घर पहुंचा।
जब उन्हें बेटे के घर पर न होने के बारे में जानकारी दी तो जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की और जाते-जाते खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। उधर, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।