Loading...

घर में दबिश देकर एसआईयू टीम ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

By Ankita Published: 9 Apr 2023, 9:14 PM | Updated: 9 Apr 2023, 9:14 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम नाहन को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव कोलर में सड़क के समीप रणवीर उर्फ राणी शराब तस्कर ने अपने पिता लाल सिंह के मकान में अवैध शराब रखी हुई है।

पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो कमरा बाहर से बंद पाया गया। लिहाजा पुलिस ने आरोपी रणवीर सिंह को मौके पर बुलाया तथा उससे कमरा खुलवाया गया।

इस दौरान पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो 30 गत्ता पेटी अंग्रेजी फॉर सेल इन चंडीगढ़ पंजाब, 03 पेटी गत्ता देसी कवाटर मार्का टेगो संतरा, 01 पेटी गत्ता देसी अद्दा (हाफ) फॉर सेल इन चंडीगढ़ व 3 गता पेटी बीयर किंगफिशर फॉर सेल इन हरियाणा बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को काबू किया और उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।