Loading...

घर में दबिश देकर हेरोइन की खेप सहित गिरफ्तार की युवती

PARUL • 2 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने 6.60 ग्राम हेरोइन सहित एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवती की पहचान अंजलि पुत्री चंदन निवासी दीनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना इंदौरा के अधीन दीनी में नशे का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंजलि के घर में दबिश दी। इस दौरान जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।