Loading...

घर से देसी शराब की 10 पेटियां बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र के तहत घुमाणी गांव में एक व्यक्ति के घर से 10 पेटियां देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने भगेड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर घुमाणी गांव में दबिश दी। जहां पर पुलिस ने गगन निवासी घुमाणी डाकखाना कंदरौर जिला बिलासपुर की गोशाला के पीछे 10 पेटियां देसी शराब बरामद की है।

पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।