घर से फैक्ट्री के लिए निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की पहचान रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव रिडी कुट के रूप में हुई है।
परिजनों ने संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार संसारपुर टैरेस में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। 2 मार्च सुबह पौने 7 बजे वह घर से फैक्ट्री के लिए निकला था।
इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर भी बंद बड़ा है। परिजन उसकी कई स्थानों पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।