Loading...

घर से भटका बेजुबान टकटकी लगाए निहार रहा रास्ते को

Ankita • 23 Apr 2023 • 1 Min Read

नाहन-दोसड़का शिमला रोड पर भटक रहा प्यारा पप्पी

HNN/ नाहन

नाहन के दोसड़का 907 ए पर किसी का अनजान पप्पी भटक गया है। बेजुबान लगातार टकटकी लगाए सड़क की ओर देखते हुए अपने मालिक की राह निहार रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह किसी का पालतू कुत्ता दोसड़का स्थित दुकानदारों के लिए हमदर्दी का एक बड़ा कारण बन गया है।

लोगों ने इस पालतू कुत्ते की फोटो हमसे शेयर करते हुए इसके मालिक तक जल्द से जल्द सूचना पहुंचाने का संदेश भी दिया है।

यह पालतू कुत्ता इतना प्यारा है कि इस की नजाकत को देखते हुए लोग इसको खाने पीने की भी चीजें दे रहे हैं। मगर यह पालतू कुत्ता लगातार सड़क की और बैठा आने जाने वाली गाड़ियों में अपने मालिक को टकटकी लगाए निहार रहा है।