HNN/ काँगड़ा
पंचरुखी पुलिस थाना के अधीन आते क्षेत्र छत्र में शातिर घर के ताले तोड़ हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर गए। इतना ही नहीं शातिर घर के अंदर रखें कपड़े भी उड़ा ले गए। शातिरों ने चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। इस दौरान शातिर देर रात को मकान में घुस आए।
मकान में घुसने से पहले चोरों ने घर में लगे ताले को तोड़ा और उसके बाद अंदर घुस कर अलमारियों में रखे 80 हजार रुपये, नोटों के हार और कपड़े उड़ा लिए। छत्र निवासी कृष्ण कुमार जब परिवार सहित चंडीगढ़ से वापस अपने घर लौटा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी से हजारों रुपए की नकदी सहित अन्य सामान भी गायब था। जिसके बाद पीड़ित पुलिस थाना पहुंचा और चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। उधर, पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





