लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घर से 31 ग्राम चिट्टा बरामद, चार युवक गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 12 दिसंबर 2022 at 4:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में नशे का सामान रखा हुआ है। पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो वहां चार युवक मौजूद थे।

इस दौरान जब घर की तलाशी की गई तो 31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में देशराज निवासी गांव ब्लोहल जोगिंद्रनगर, अमन भाटिया निवासी बीड़ जिला कांगड़ा, राजेश कुमार निवासी गांव भलेट हाउस नंबर 1941 चंडीगढ़ और निखिल कुमार निवासी मुशेहरा चौंतड़ा को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि, जोंगिद्रनगर पुलिस ने सैंथल के ब्लोहल गांव में देशराज के घर पर छापेमारी कर 31 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]