घालूवाल गोलीकांड मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
HNN/ ऊना
जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र हरोली के तहत गांव घालूवाल गोलीकांड मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें इनमें से 2 आरोपी पंजाब और एक स्थानीय निवासी है। गौरतलब है कि घालूवाल में ट्रक यूनियन के प्रधान हरप्रीत सिंह टिल्लू निवासी गांव सलोह जिला ऊना से एक व्यक्ति ने फिरौती की मांग व्हाट्सएप्प कॉल के जरिए की थी।
हरप्रीत ने फिरौती देने से इंकार कर दिया तो फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने ठेकेदार को परिणाम भुगतने के लिए धमकाया था। इसी फोन कॉल के बाद जब ठेकेदार पंडोगा चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए जा रहा था तो घालूवाल के समीप ही किन्हीं अज्ञात बाइक सवार युवकों ने इनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी।
पुलिस ने पहले 2 व्यक्ति पकड़े, जिनमें से एक को स्थानीय स्तर पर तथा दूसरे को पंजाब से पकड़ा। जिसके बाद तीसरे व्यक्ति को भी पुलिस ने पंजाब जाकर काबू किया। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि 3 लोग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।