Loading...

घुमारवीं कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश शुरू…..

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

इच्छुक विद्यार्थी इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन….

HNN/ बिलासपुर

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2024-25 में एमए, एमएससी और एमकॉम कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 25 जुलाई तक महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने बताया कि महाविद्यालय में इच्छुक विद्यार्थी अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान, एमकॉम, गणित, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रासायनिक विज्ञान विषय में दाखिला ले सकते हैं। आवेदनों के बाद 27 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे तक मेरिट सूची जारी की जाएगी। 29 और 30 जुलाई को विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी।

प्रवेश प्रक्रिया की काउंसलिंग में केवल वहीं विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा 2024 में भाग लिया होगा। अधिक जानकारी और प्रोस्पेक्टस के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।