Loading...

घुमारवीं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, जमकर की नारेबाजी

Ankita • 27 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने का विरोध कांग्रेस पार्टी ने देश भर में कर रही है और जगह-जगह प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को घुमारवीं में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। यह प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता की अध्यक्षता में किया गया।

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को लेकर अब कांगेस पार्टी मुखर हो गई है और देश भर में इसे ब्लैक डे के नाम पर मना रही है। कांग्रेस जगह-जगह अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज भी कर रही है। राहुल गांधी के अंदर उस परिवार का खून है, जिसने देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण त्याग दिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी पार्टियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने में जुटी हुई है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। वह लगातार इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और सड़क पर उतरेगी।

वहीं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत राहुल गांधी को प्रताड़ित करने की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है, लेकिन सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से केंद्र सरकार घबरा गई है, क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को अपार सफलता मिली है।