भुगरनी में खेतों और पेयजल योजना के रास्ते की समस्या सुलझी, नसीमा बेगम के प्रयास रंग लाए
प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों को मिली राहत, सरकारी गोदाम के निर्माण से बाधित हुआ था रास्ता
हिमाचल नाऊ न्यूज पांवटा साहिब
ग्राम पंचायत भुगरनी में सरकारी गोदाम के निर्माण के कारण ग्रामीणों के खेतों तक जाने वाले रास्ते और जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना के लिए रास्ता बाधित होने की समस्या का समाधान हो गया है। हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की निदेशक नसीमा बेगम के प्रयासों से प्रदेश सरकार से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
11 अक्टूबर 2026 को समस्या का समाधान होने के बाद पंचायत में ग्रामीणों ने नसीमा बेगम का स्वागत किया और उनका आभार जताया। सरकारी गोदाम के निर्माण कार्य के चलते खेतों तक पहुंचने का रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं, जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना के लिए भी रास्ते की आवश्यकता थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नसीमा बेगम ने मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया और आवश्यक स्वीकृति दिलवाने के लिए प्रयास किए।