Loading...

घुमारवीं में श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी के डेवलपमेंट मैनेजर के 4 पदों पर भर्ती

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Sep 2025 • 1 Min Read

डेवलपमेंट मैनेजर के 4 पदों को भरने के लिए श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड घुमारवीं में 23 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी। इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

घोषित योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन या एमबीए रखी गई है, साथ ही 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 25 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

वेतन और दस्तावेज
चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 से 30,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

संपर्क सूत्र
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड घुमारवीं के अधिकारी से मोबाइल नंबर 78073-92544 पर संपर्क कर सकते हैं।