प्रदेश मंत्रिमंडल ने घुमारवीं क्षेत्र में शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े दो अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। इन फैसलों से युवाओं को कौशल, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर मिलेंगे।
बिलासपुर/घुमारवीं
कैबिनेट बैठक में घुमारवीं से जुड़े दो प्रस्ताव स्वीकृत
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी प्रदान की गई। इनमें घुमारवीं में डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना और दो आधुनिक वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है।
डिजिटल यूनिवर्सिटी से युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने इन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी सहभागिता मॉडल के तहत घुमारवीं में मल्टीडिसिप्लिनरी इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की स्थापना से युवाओं को नवाचार, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अवसर मिलेंगे।
आधुनिक वाणिज्यिक परिसरों से बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि
मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने घुमारवीं क्षेत्र के मोहल मौजा पनोल शहरी और औहर में आधुनिक वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण को भी स्वीकृति दी है। इन परिसरों के बनने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा और ढांचा उपलब्ध कराने पर जोर
राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कदम उठा रही है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लिए गए ये निर्णय क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





