Loading...

घुरकड़ी में आयोजित नि:शुल्क ईएनटी शिविर में जांचा 203 रोगियों का स्वास्थ्य

PARUL • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के गोपाल बाग घुरकड़ी में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा कांगड़ा ने रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क ईएनटी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 203 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रोगियों का इलाज डा. संजय सचदेवा ईएनटी हैड और नेक सर्जरी मैक्स हॉस्पिटल ग्रुप दिल्ली द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मानव सेवा भगवान की सेवा के मिशन के साथ विवेकानंद केंद्र की एक मासिक सुविधा है। इस शिविर में मंडी के लड़भडोल के 6 वर्षीय बच्चे मयंक सहित दो मूक बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट के लिए चिन्हित किया गया। अगले दो महीनों के दौरान शिविरों में की जाने वाली सर्जरी के लिए 33 से अधिक रोगियों की पहचान की गई।

डा. सचदेवा ने कहा कि कॉक्लियर इंप्लांट मूक-बधिरों के लिए वरदान है। बच्चों में जब यह सर्जरी शुरुआती दिनों में बच्चों के बीच की जाती है। अधिकांश बच्चों का निदान नहीं हो पाता है या बहुत देर से निदान होता है, इसलिए नियमित चिकित्सा जांच से इसका शीघ्र निदान व सुधार किया जा सकता है।