Loading...

घोषित अपराधी पियूष कान्ति बेरा नोएडा से गिरफ्तार, मजदूरों से की थी लाखों की धोखाधड़ी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Jun 2025 • 1 Min Read

वर्ष 2020 में बिना भुगतान वाले चेक देकर मज़दूरों से ठगी करने वाला पेंटिंग ठेकेदार अब पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

नोएडा

बिना भुगतान के चेक देकर की थी ठगी, अब गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल निवासी पियूष कान्ति बेरा पेंटिंग का कार्य करता था। वर्ष 2020 में उसे एक बड़ा ठेका मिला, जिसके तहत उसने स्थानीय मजदूरों को काम पर लगाया। लेकिन काम पूरा होने के बाद उसने मजदूरों को मेहनताना देने के बजाय बिना धनराशि वाले चेक थमा दिए।

कई मजदूरों के साथ किया धोखा
पियूष ने एक या दो नहीं, बल्कि कई मजदूरों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की। जब मजदूरों ने बैंक जाकर चेक को कैश करवाने की कोशिश की, तो पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। इस घटना से मजदूरों में आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

कलकत्ता से दबोचा गया आरोपी
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन अब पुलिस ने चतुराई से उसे कलकत्ता से गिरफ्तार कर लिया है।

आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है और ठगी के अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।