चंडीगढ़-मनाली एनएच पर गांजे सहित कार सवार 3 युवक गिरफ्तार
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर गांजे सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की पहचान रिजुल वशिष्ठ(18) पुत्र अशोक कुमार गांव सियोला बिलासपुर, अभिषेक कुमार(27) पुत्र पारदी बिलासपुर व दीपक कुमार(25) पुत्र देवराज ग्राम-गसौर बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम चंडीगढ़-मनाली एनएच पर नाकाबंदी पर तैनात थी।
इसी दौरान एक कार (HP 24A 0481) को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान कार से एक पॉलिथीन के लिफाफे में रखा 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसपी बिलासपुर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि की है।