Loading...

चंदन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, साथ लगते अन्य पेड़ों पर भी लगाए कट

PRIYANKA THAKUR • 23 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

जिला कांगड़ा के लंबागांव के तहत आते जयसिंहपुर में कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर छह चंदन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। साथ ही उन्होंने अन्य पेड़ों पर भी कट लगाए हैं। वहीं पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में राजेश निवासी जयसिंहपुर ने बताया कि देर रात चंदन तस्कर उसकी जमीन पर लगे चंदन के छह पेड़ काट कर ले गए। साथ ही अन्य पेड़ो पर भी उन्होंने कट लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें रात को अजीब-सी आवाजें सुनाई दी, तो वह अपनी बालकनी में आए। यहां उन्होंने देखा कि कुछ युवक बाहर खड़े थे।

जब सुबह वह अपने बगीचे में गए तो उसने देखा कि चंदन के छह पेड़ कटे हुए थे और उसकी टहनियां जमीन में गिरी हुई थी। गौरतलब है कि जयसिंहपुर में लंबे अरसे से चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। लेकिन आज दिन तक पुलिस गिरोह को पकड़ने में नाकाम रही है।

उधर, लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल ने कहा है कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है । मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ एलएम शर्मा ने की है।