राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डलहौजी उपमंडल के बनीखेत नगर पंचायत में आपदा प्रभावित लोगों को खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
चंबा/बनीखेत
राहत सामग्री का वितरण और संबोधन
राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील हो गया है। वर्ष 2023 के बाद से आपदाओं की आवृत्ति बढ़ी है जिससे जन-धन का नुकसान और विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य को 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाने और अतिरिक्त राहत देने के आश्वासन का भी उल्लेख किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जनप्रतिनिधियों को निर्देश
राज्यपाल ने कहा कि अतिरिक्त खाद्य और राहत सामग्री की मांग सूची सचिव राज्यपाल, राज्य रेडक्रॉस और उपायुक्त के कार्यालय को भेजी जाए ताकि समय पर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
लोगों के साहस की सराहना
उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेशवासियों ने धैर्य और साहस के साथ परिस्थितियों का सामना किया। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि अगले दो-तीन महीनों में जिला की सभी व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी।
स्थलों का निरीक्षण और वाहनों को हरी झंडी
राज्यपाल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए के आपदा प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया और बनीखेत, ककियांणा और चौहड़ा के समीप क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित बहाली के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राहत सामग्री के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





