चंबा में खड़ामुख-होली मार्ग 12 घंटे से बंद, भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित
HNN/चंबा
चंबा जिले में खड़ामुख-होली मार्ग पर एक सीमेंट की बोगी के टायर धंसने और भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
विभाग और विद्युत कंपनी द्वारा सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रहे लैंड स्लाइड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।