चंबा में चिट्टे सहित चार युवक गिरफ्तार
HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने चार युवकों को 10.54 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान गौरव, अविनाश, बंटी और राहुल डलहौजी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने एनएच 154ए पठानकोट-भरमौर मार्ग पर गांव लाहड़ में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी को जांच के लिए रोका।
तभी कार सवार चारों युवक घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।