चबाहां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह किया आयोजित
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
HNN/ नाहन
नाहन के विधानसभा क्षेत्र सेन की सैर में आज शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला चबाहां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्य अतिथि के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन एसएमसी ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल के वार्षिक परीक्षाओं में अव्वल आने वाले मेधावी छात्रों व स्कूल की अन्य प्रतियोगिताओं में बाजी मारने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रेखा देवी के साथ एसएमसी प्रधान लता देवी भी मौजूद रही।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने पहाड़ी गीतों पर नृत्य पेश करके खूब वाहवाही बटोरी।

इस कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में स्कूली छात्रों को परीक्षाओं में अव्वल आने एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रों को अपना भविष्य संभालने के लिए कड़ी मेहनत करने पर बल देना चाहिए।
इस समारोह में स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेंद्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अजय सोलंकी ने कहा कि स्कूल में सुविधाओं के मामले में कमी आने नहीं दी जाएगी इसको लेकर सरकार पूरा प्रयास करेगी। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्राओं को अधिक पारितोषिक मिलने से गर्व महसूस होता है।
छात्राएं हर क्षेत्र में अब आगे बढ़ रही हैं। अजय सोलंकी ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों और अध्यापको को बधाई दी। उन्होंने कहा की वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बच्चो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।