Loading...

चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी : मुख्यमंत्री

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Oct 2025 • 1 Min Read

राज्य सरकार अब आईजीएमसी शिमला में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यहां कमला नेहरू अस्पताल के मरीजों के लिए 40 बेड आरक्षित किए जाएंगे और आधुनिक उपकरणों से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

शिमला।


आईजीएमसी में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईजीएमसी में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाए। बैठक में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी से जुड़े अनेक अन्य निर्णय भी लिए गए। उन्होंने कहा कि केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जरी के अलावा आईजीएमसी में इलेक्टिव सर्जरी भी करेंगे।


दोनों अस्पतालों के बीच चिकित्सकीय सहयोग का नया मॉडल
मुख्यमंत्री ने कहा कि केएनएच प्रशासन रोबोटिक व इलेक्टिव सर्जरी के लिए आईजीएमसी में डॉक्टरों की टीम तैनात करेगा ताकि दोनों जगह महिला रोगियों को सुगम इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में रोबोटिक व इलेक्टिव सर्जरी का तीन माह तक ट्रायल आधार पर प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद समीक्षा कर आगामी बदलाव किए जा सकते हैं।


डायग्नोस्टिक लैब पर 25 करोड़ रुपये की लागत
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि 25 करोड़ रुपये की लागत से आईजीएमसी में डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जा रही है। कॉलेज प्रशासन को इसके लिए राशि जारी कर दी गई है। इसमें टेस्ट शुरू होने के बाद केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञों को भी महिला रोगियों के उपचार में काफी लाभ होगा।


बैठक में अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे
बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा राकेश शर्मा तथा कमला नेहरू अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।