Loading...

चमैरा चरण-3 के खड़ामुख स्थित जलाशय की इस दिन होगी सिल्ट फ्लशिंग….

Ankita • 29 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमैरा चरण-3 के खड़ामुख स्थित जलाशय की 31 जुलाई को रात 11 बजे से सिल्ट फ्लशिंग की जाएगी।

महाप्रबंधक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत परियोजना चमैरा चरण-3 के खड़ामुख स्थित जलाशय की 31 जुलाई को रात 11 बजे से लेकर 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक फ्लशिंग की जाएगी।

फ्लशिंग का कार्य बांध में होने वाले अतिरिक्त जल प्रवाह पर निर्धारित होगा। उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लैशिंग के दौरान खड़ामुख स्थित जलाशय के दरवाजे खोलकर धीरे-धीरे पानी छोड़ा जाएगा जब तक नदी फ्री फ्लो में ना आ जाए।