Loading...

चम्बा आरटीओ ने वाहनों में कूड़ेदान अनिवार्य करने के दिए आदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 19 Sep 2025 • 1 Min Read

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में चम्बा आरटीओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

चम्बा

एक सप्ताह में लगाएं कूड़ेदान
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी वाहन मालिक और चालक एक सप्ताह के भीतर अपने वाहनों में कूड़ेदान रखना अनिवार्य करें। उन्होंने चेतावनी दी कि वाहन जांच के दौरान यदि वाहन में कूड़ेदान नहीं पाया गया तो चालान की कार्रवाई की जाएगी।

बस अड्डों पर भी साफ-सफाई पर जोर
बैठक में बस अड्डों, टैक्सी यूनियनों और अन्य सार्वजनिक परिवहन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया गया। साथ ही जनसाधारण को भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में एचआरटीसी प्रतिनिधि नवेंदु, विजय कुमार, हनीष चौहान, निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रधान मनोज कुमार, टैक्सी ऑपरेटर राकेश कुमार, अरविन्द कुमार, हमीद बेग, मंजीत सिंह राणा, संजीव कुमार, बिन्दु कुमार आदि उपस्थित रहे।