चम्बा के भड़ेला में अंतिम संस्कार से लौटते व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हिमाचल न्यूज़ | लेटेस्ट हिमाचल न्यूज़ | FOUND DEAD

अंतिम संस्कार से लौट रहे चम्बा जिले के एक व्यक्ति की रास्ते में अचानक मौत , ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था में देखा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

चम्बा

अंतिम संस्कार से लौटते समय रास्ते में मिला शव
सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत भड़ेला में 45 वर्षीय चेतराम का शव गांव से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर मिला। वह अपनी चचेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था, लेकिन घर तक नहीं पहुंच पाया। ग्रामीणों ने उसे शाम करीब 6 बजे अचेत पड़ा देखा और परिजनों को सूचित किया।

घटनास्थल पर पहुंचे परिवारजनों ने चेतराम को मृत पाया, जिसके बाद पूरे गांव में मातम फैल गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चेतराम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। उसकी मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। भुंदड़ोता वार्ड की पंच खेमो ने घटना की पुष्टि की है।