चरस की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किए तीन युवक

CHARAS-1.jpg

HNN/ऊना

जिला ऊना में एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लगते लाल सिंगी में तीन युवकों को 2 किलो 556 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बाले राम व हेमराज निवासी मंडी व प्रकाश चंद निवासी कुल्लू के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ धर्मशाला हाइवे पर लालसिंगी में दो गाड़ियां खड़ी है जिससे नशे की खेप बरामद हो सकती है। जिसके बाद एएनटीएफ टीम सुचना के आधार पर वहां पहुंची और गाड़ियों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उन्हें दो गाड़ियों में सवार तीन युवकों से 2 किलो 556 ग्राम चरस बरामद हुई है। जिसके बाद एएनटीएफ टीम ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और जांच शुरू कर दी।

एएनटीएफ कांगड़ा के टीम इंचार्ज सर्वजीत सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा।