Loading...

चलती कार पर फ्लाईओवर से गिरा लोहे का टुकड़ा, सभी सुरक्षित

Ankita • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के चंबाघाट में एक हादसा पेश आया है, यहां फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के दौरान नीचे से गुजर रही एक कार के ऊपर लोहे का टुकड़ा गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। कार सवार सभी सुरक्षित है। वहीं यह हादसा एनएचएआई की लापरवाही के चलते पेश आया है।

जानकारी के मुताबिक, चंबाघाट में फोरलेन पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। बता दें शिमला निवासी खेमराज शर्मा अपनी धर्मपत्नी एवं छोटे बच्चों के साथ कार में शिमला से सोलन की तरफ आ रहे थे।

इस दौरान कार के ऊपर लोहे का टुकड़ा गिर गया। लोहे का टुकड़ा कार के पिछले शीशे में लगा, जिससे शीशा टूट गया। इस हादसे में गाड़ी में बैठे लोगों की जान बाल-बाल बच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।