चाकू से हमला करने वाले आरोपी को इस दिन तक मिला पुलिस रिमांड….
HNN/मंडी
जिला मंडी में उपमंडल जोगिंद्रनगर की दुल पंचायत में दो लोगों पर चाकू से हमला किए जाने का मामला संज्ञान में आया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। बता दें आरोपी धर्मेंद्र लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर तैनात है।
जानकारी के मुताबिक, जोगिंद्रनगर शहर की नजदीकी दुल पंचायत में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में हल्की सी कहासुनी के बाद आरोपी धर्मेंद्र ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले दोनों व्यक्तियों की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। जिसके बाद आरोपी धर्मेंद्र को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन का रिमांड मिला है। डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।