चाकू से 17 वर्षीय युवक का गला रेतकर बदमाश हुए फरार
HNN/ पावंटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब में कुंजा मंत्रालियों में एक युवक का चाकू से गला रेतकर बदमाश फरार हो गए है। घायल की पहचान 17 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र खेमकरण के अलीगढ़ उतर प्रदेश के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को लहूलुहान अवस्था में तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कुलदीप काफी समय से क्रेशर पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। देर शाम वह घर से कुछ ही दूरी पर शौचालय के लिए गया हुआ था।
अचानक पीछे से किसी अज्ञात शख्स ने उसके गले पर चाकू से वार किया और फोन छीन कर भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।