HNN/ सोलन
सोलन के माल रोड पर चाणक्य होटल के किचन में अचानक ही आग भड़क उठी। हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया जिसके चलते कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को चाणक्य होटल के किचन में रखे जनरेटर से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते जनरेटर ने आग पकड़ ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
किचन में आग भड़कती देख होटल में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





