Loading...

चाय की दुकान से देसी शराब की 7 बोतलें बरामद, मामला दर्ज

Ankita 29 Mar 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के स्वारघाट पुलिस थाना तहत पुलिस की टीम ने चाय की दुकान से देसी शराब की 7 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी गांव मैहला डाकघर सवाहन, तहसील श्री नयना देवी जी बिलासपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अशोक की चाय की दुकान में दबिश दी।

इस दौरान उसकी दुकान से देसी शराब की 7 बोतलें बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।